शुरुआती कारोबार में डॉलर में आई उछाल, रुपया 6 पैसे गिरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2019

मुंबई। कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़ों और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 6 पैसे गिरकर 70.98 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। हालांकि , मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी और विदेशी पूंजी के निरंतर निवेश ने रुपये की गिरावट को थामने की कोशिश की। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया गिरावट के साथ 70.96 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में पिछले बंद की तुलना में 6 पैसे गिरकर 70.98 रुपये पर आ गया। 

रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले मामूली दो पैसे गिरकर 70.92 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बृहस्पतिवार को जारी आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन के आंकड़ों से स्थानीय मुद्रा पर दबाव रहा। आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन सितंबर महीने में 5.2 प्रतिशत घट गया। यह एक दशक में इस क्षेत्र का सबसे खराब प्रदर्शन है और इससे इस समय चल रही आर्थिक सुस्ती की गंभीरता का पता चलता है।

इसे भी पढ़ें: सोने-चांदी के दामों में उछाल, जानें 10 ग्राम सोने का कितना है भाव?

बुनियादी क्षेत्र के आठ उद्योगों में से सात के उत्पादन में सितंबर में गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.12 प्रतिशत बढ़कर 59.69 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। शेयर बाजार के पास मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,870.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

पूर्वी चंपारण में Pakistan आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध Seraj Alam को पुलिस ने पकड़ा

Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता Ram Govind Chaudhary पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान संग हुआ अंतिम संस्कार

PAU Ludhiana में भगत सिंह जयंती पर होगा Jashn-e-Inquilab, CM मान भी रहेंगे मौजूद

Mann Ki Baat: नशा-मुक्त भारत के लिए जन भागीदारी का आह्वान अहम, बोले Pramod Sawant