Dollar के मुकाबले Rupee में 20 पैसे की मजबूती, Crude Oil में नरमी से मिली बड़ी राहत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2026

वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर सूचकांक में नरमी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 20 पैसे मजबूत होकर 95.41 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, इजराइल और ईरान के बीच तनाव में नरमी के संकेतों के बाद बाजार धारणा में सुधार देखा गया, जिससे रुपये को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.47 पर खुला और बाद में 95.41 तक पहुंच गया।

वैश्विक तेल बाजार में भी नरमी देखी गई। ब्रेंट क्रूड वायदा 0.99 प्रतिशत गिरकर 93.32 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। घरेलू शेयर बाजार में भी शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 350.57 अंक चढ़कर 73,874.83 पर और निफ्टी 114.50 अंक बढ़कर 23,237.50 पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 5,555.67 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी-मार्च तिमाही में भारत का चालू खाते का अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा। हालांकि वित्त वर्ष 2025-26 की समूची अवधि में चालू खाते का घाटा 25.2 अरब डॉलर रहा।

प्रमुख खबरें

ऐसे कृत्यों को स्वीकार नहीं...हूतियों ने सऊदी पर बम बरसाया, भारत को जबरदस्त गुस्सा आया

UNGA President Khalilur Rahman ने Security Council में सार्थक सुधारों पर दिया जोर

Ahmedabad Honor Killing | अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला! हथौड़े से वार कर बहन की हत्या, फिर रचा सड़क हादसे का फर्जी नाटक

Satya Niketan Building Collapse: पांचवीं गिरफ्तारी, PG संचालक सुधांशु को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा