रुपये में शानदार मजबूती! डॉलर के मुकाबले 15 पैसे सुधरा, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार का सेंटिमेंट मजबूत

By रेनू तिवारी | Jul 07, 2026

घरेलू शेयर बाजार में तेजी और वैश्विक स्तर पर सुधरते हालातों के बीच भारतीय मुद्रा 'रुपया' मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे मजबूत होकर 95.28 के स्तर पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में भू-राजनीतिक तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी ने घरेलू बाजार की धारणा (Market Sentiment) को काफी मजबूती दी है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया से जुड़े जोखिम में कमी और होर्मुज जलडमरूमध्य से अधिक आवाजाही के कारण कच्चे तेल की कीमतों में नरमी है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.33 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.28 तक पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव की तुलना में 15 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.43 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.86 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 176 अंक की बढ़त के साथ 78,461.16 अंक पर जबकि निफ्टी 34.1 अंक चढ़कर 24,464.45 पर रहा।

इसे भी पढ़ें: विदेश मंत्री एस जयशंकर की Bahrain यात्रा! शाह हमद बिन ईसा से की मुलाकात, भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए जताया आभार

 शेयर बाजार और विदेशी निवेशकों का सहारा

रुपये की इस मजबूती को घरेलू शेयर बाजार की तेजी से भी बड़ा सहारा मिला है। मंगलवार सुबह शुरुआती कारोबार में बीएसई (BSE) का सेंसेक्स 176 अंक की बढ़त के साथ 78,461.16 पर और एनएसई (NSE) का निफ्टी 34.1 अंक चढ़कर 24,464.45 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसके साथ ही, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की ओर से भारतीय बाजार में लगातार हो रही खरीदारी ने भी रुपये को सपोर्ट दिया है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को विदेशी निवेशकों ने नेट बायर रहते हुए 243.03 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी। 

प्रमुख खबरें

MS Dhoni Birthday: Ticket Collector की नौकरी से World Champion बनने की अविश्वसनीय कहानी

FIFA World Cup 2026 | स्पेन ने रचा फीफा विश्व कप में नया इतिहास! लगातार 6 क्लीन शीट का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दीवार बने गोलकीपर उनाई साइमन

आखिरी चीखों से कांपा हाईवे... दिल दहला देने वाला हादसा! एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Monsoon Health Tips: बारिश में दाद-खुजली और Skin Infection से बचना है? एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह