डॉलर के मुकाबले रुपया आज: रुपया 4 पैसे गिरकर 71.78 पर खुला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2019

मुंबई। विदेशी विनिमय बाजार में सुबह डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर चार पैसे गिर कर प्रति 71.78 पर खुली। बाद में रुपया सुधर गया। घरेलू अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर को लेकर चिंताओं और कच्चे तेल के वैश्विक बाजार में तेजी से रुपये पर दबाव बढ़ गया था। जुलाई-सितंबर 2019 की तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर घट कर 4.5 प्रतिशत पर आ गयी। यह छह साल की न्यूनतम दर है। 

इसे भी पढ़ें: 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सवाल ही नहीं: पूर्व आरबीआई गवर्नर

सुबह स्थानीय बाजार में 10 वर्ष की परिपक्वता वाले सरकारी बांड का ईल्ड (निवेश-प्रतिफल) 6.46 प्रतिशत चल रहा था। डॉलर के मुकाबले रुपया शुरू में चार पैसे की कमजोरी के साथ 71.78 प्रति डॉलर पर खुला लेकिन कुछ समय बाद यह मजबूत हो कर 71.69 प्रति डॉलर पर चल रहा था। शुक्रवार को विनियम दर 71.74 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई थी। स्थानीय शेयर बाजार शुरू में तेजी पर था। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर