ऑस्ट्रेलिया की आक्रामक शैली से निपटने के लिए बेहतर पासिंग और तालमेल की जरूरत : रूपिंदर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2024

भारतीय पूर्व ड्रैग फ्लिक विशेषज्ञ रूपिंदर पाल सिंह को लगता है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम बेहतर रक्षात्मक तालमेल और बेहतर पासिंग से आस्ट्रेलिया की आक्रामक खेल शैली से निपट सकती है। हाल में भारत को पर्थ में हुई पांच टेस्ट की सीरीज में आस्ट्रेलिया से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

रुपिंदर सिंह ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘हम पहला मैच 5-1 से हारे लेकिन इसके बाद टीम ने सुधार किया और स्कोर बराबरी का रहा। हमने कुछ मौके गंवाये जिसे देखते हुए ओलंपिक से पहले कुछ काम करने की जरूरत है। यह श्रृंखला पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के लिए थी जिसमें नये वैरिएशन और खिलाड़ियों को आजमाया गया था।’’

आस्ट्रेलिया की आक्रामक शैली से निपटने के तरीके के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि नये तरह की पासिंग से निपटा जा सकता है। उन्होंने सुझाव दिया, ‘‘आस्ट्रेलिया से निपटने के लिए उच्च स्तर के तालमेल की जरूरत है जिसमें डिफेंडर से डिफेंडर तक गेंद ट्रांसफर, मिडफील्ड में डिफेंडरों के तेज पास, ऊपर के पास इस तरह की शैली से निपटने के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान