यूक्रेन पर रूस के हमले ने खाद्य सुरक्षा संकट को जन्म दिया, WEF में नेताओं का बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2022

दावोस। यहां विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में मंगलवार को कई नेताओं ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले के विरुद्ध एकता सराहनीय है लेकिन इस युद्ध ने खाद्य सुरक्षा समेत कई संकटों को जन्म दिया है। इसके साथ ही कई अन्य नेताओं ने यह भी कहा कि जिन देशों के चीन और अमेरिका के साथ नजदीकी संबंध हैं उन पर किसी एक गुट में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: टेक्सास में खुलेआम हुआ बच्चों का कत्लेआम, जो बाइडन ने कहा बोले- हमें कदम उठाना ही होगा

बैठक में शामिल विश्व के अनेक देशों के नेताओं ने कहा की भोजन की कमी और अनाज की कीमतों में वृद्धि के कारण पलायन बढ़ेगा और पहले से गरीब देशों में अस्थिरता में इजाफा होगा। पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा ने यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूस के खिलाफ नाराजगी जताई और राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को सौ प्रतिशत सहयोग देने का संकल्प लिया। फिनलैंड के विदेश मंत्री पेक्का हाविस्तो ने कहा, ‘‘हम पूरी तरह नये हालात में हैं और हमें जागना होगा।

प्रमुख खबरें

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदोष काल में दीपदान से मिलेगा 100 अश्वमेघ यज्ञ का फल, प्रसन्न होंगे पितृ

Sourav Das को Delhi Airport पर आव्रजन जांच के दौरान रोका गया, Oxford में देना था व्याख्यान

Guru Nanak Jayanti 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जा रहा है प्रकाश पर्व, जानिए धार्मिक महत्व

US Court ने आयोवा में खराब विस्फोटक नष्ट करने के लिए सेना को दी मंजूरी