रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, छह लोगों की मौत और 52 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2025

रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर रात में मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया जिसमें छह साल के बच्चे सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। यूक्रेनी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच टेलीग्राम पर लिखा, मिसाइल हमला। सीधे एक रिहायशी इमारत पर। लोग मलबे के नीचे हैं। सभी सेवाएं घटनास्थल पर हैं।

घटनास्थल की तस्वीरों में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त इमारत से धुंए का गुबार निकलता हुआ तथा जमीन पर मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है। तकाचेंको ने बताया कि कीव में कम से कम 27 स्थानों पर हमला हुआ, जिसमें सबसे अधिक नुकसान सोलोमिंस्क्यी और स्वियातोशिनस्क्यी जिलों में हुआ।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Weather: कोटा, जयपुर और भरतपुर में 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

Allahabad High Court IAS Officer | मैं सीनियर IAS हूँ, तुमने बदतमीजी की... महिला जज को फोन पर धमकाना पड़ा भारी, दुर्गा शक्ति नागपाल पर चलेगा अवमानना का केस!

BCCI Junior Selection Committee युवा खिलाड़ियों को ड्रग्स और मैच फिक्सिंग के खतरों से करेगी सतर्क

Sawan Special: सावन के महीने में हाथों की रौनक बढ़ाएंगे ये Green Bangles के ट्रेंडी और खूबसूरत Designs