Russia ने Ukraine की Naftogaz कंपनी पर 300 बार किए हमले, ऊर्जा ढांचे को भारी नुकसान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 18, 2026

रूस ने पिछले हफ्ते यूक्रेन के नाफ्टोगैस समूह के संयंत्रों पर 13 बार हमले किए और साल की शुरुआत से अब तक उसके परिसरों को लगभग 300 बार निशाना बनाया है। सरकारी ऊर्जा कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। रूस ने पिछले चार साल में बार-बार यूक्रेन के विद्युत ग्रिड पर हमले किए हैं।

इससे उपकरणों और बिजली उत्पादन क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने रात भर हुए हमलों की जानकारी देते हुए सोमवार को कहा कि रूस पर यूक्रेन के हमलों में सात लोग मारे गए, जबकि रूसी सेना के हमलों में यूक्रेन में चार आम लोगों की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

सरकार ने ECMS के 31 नए विनिर्माण प्रस्तावों को ₹7,877 करोड़ की मंजूरी दी

Tata Power और IIT Bombay ने उन्नत स्वच्छ ऊर्जा पर मास्टर रिसर्च समझौता किया

Bain Capital ने Embassy REIT की 5.64% हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

Afghanistan-India संबंधों से दोनों देशों को मिलेगा लाभ, दूतावास में बोले नूर अहमद नूर