Russia-Ukraine War | अमेरिका के शांति प्रयासों पर रूस का वार, कीव में मिसाइलों की बौछार, यूक्रेन के रिहायशी इलाकों में तबाही

By रेनू तिवारी | Nov 25, 2025

रूस ने मंगलवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव में आवासीय इमारतों और ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाते हुए कई हमले किए। स्थानीय प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। कीव पर रूसी मिसाइलों की बौछार हुई, जिसे यूक्रेन के एनर्जी मिनिस्टर ने एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर "बड़ा" हमला बताया। 

इसे भी पढ़ें: शेख हसीना को भारत से वापस भेजने की मांग, ढाका की अंतरिम सरकार ने भेजा एक और कड़ा संदेश

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को के मुताबिक, कुछ इलाकों में बिजली और पानी की सप्लाई में दिक्कत आ रही है। मेयर ने कहा कि शहर के एक इलाके में एक रिहायशी बिल्डिंग में मलबा गिरने से आग लग गई।

 कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को के अनुसार, मध्य पेचेरस्क जिले में एक आवासीय इमारत और पूर्वी जिले दिनप्रोव्स्की में एक अन्य इमारत को गंभीर नुकसान पहुंचा है। ‘टेलीग्राम’ पर साझा किए गए हमले के वीडियो फुटेज में देखा गया कि दिनप्रोव्स्की में नौ मंजिला इमारत की कई मंजिलों में भीषण आग लगी है।

इसे भी पढ़ें: चोटिल शुभमन गिल की वापसी टली, 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरने की संभावना, चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ी

 

कीव शहर प्रशासन के प्रमुख तिमोर त्काचेंको ने कहा कि कम से कम चार लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि ऊर्जा अवसंरचना पर हमला किया गया है लेकिन उसने यह नहीं बताया कि किस प्रकार की संरचना को निशाना बनाया गया या नुकसान कितना हुआ है। रूस का यह हमला रविवार को जिनेवा में अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच अमेरिका-रूस की मध्यस्थता वाले शांति प्रस्ताव पर हुई बातचीत के बाद हुआ।

यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य ओलेक्जेंडर बेवज़ ने सोमवार को बताया था कि वार्ता ‘‘बहुत रचनात्मक’’ रही और दोनों पक्षों ने अधिकांश मुद्दों पर चर्चा की। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार को कहा कि उन्होंने नवीनतम प्रस्ताव को अभी तक नहीं देखा है।

प्रमुख खबरें

गोल्ड से ज्यादा LA 2028 Olympics के लिए सीधा टिकट मायने रखता है: Savita Punia

Mahalaxmi Vrat Udyapan 2026: महालक्ष्मी व्रत समापन पर करें कलश विसर्जन, दोपहर 12:35 बजे तक है Shubh Muhurat

Meerut Police Encounter: बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में पकड़े गए

Shukra Vakri से Mesh, Mithun और Kark राशि वालों की बदलेगी किस्मत, होगी तरक्की