रूस ने क्रीमिया को मुख्य भूभाग से जोड़ने वाले पुल पर विस्फोट के लिए यूक्रेन को दोषी ठहराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2023

क्रीमिया को रूस के मुख्य भूभाग से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण पुल के एक हिस्से के विस्फोट में क्षतिग्रस्त होने के बाद सोमवार को इस पर यातायात रोक दिया गया। विस्फोट में एक दंपति की मौत हो गई और उनकी बच्ची घायल हो गई। रूस और क्रीमिया प्रायद्वीप को जोड़ने वाले 19 किलोमीटर लंबे केर्च पुल पर रेल यातायात छह घंटे तक रोका गया लेकिन बाद में इसे बहाल कर दिया गया। रूस के बेलगोरोव क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लादकोव ने बताया कि हमले में क्षेत्र के एक दंपति की मौत हो गई और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी समिति ने आरोप लगाया कि यह हमला दो यूक्रेनी समुद्री ड्रोन द्वारा किया गया। यूक्रेन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस ने क्रीमिया में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। प्रायद्वीप पर रूसी सेना और अन्य प्रतिष्ठानों को कई बार निशाना बनाया गया। रूस ने ऐसी गतिविधियों के लिए यूक्रेन को दोषी ठहराया है। रूसी अधिकारियों ने कहा कि हमले से पुल के खंभों पर कोई असर नहीं पड़ा लेकिन दो सड़क मार्ग में से एक का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस हमले से उतना नुकसान नहीं हुआ, जितना अक्टूबर में विस्फोट से हुआ था। यूक्रेन के सैन्य खुफिया विभाग के प्रवक्ता आंद्रिय युसोव ने इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा, ‘‘रूसी इस प्रायद्वीप का इस्तेमाल बलों और अन्य सामग्री को यूक्रेन के बीचों-बीच भेजने के लिए एक बड़े केंद्र के रूप में करते हैं। निस्संदेह, साजो-सामान संबंधी कोई भी समस्या कब्जा करने वालों के लिए और जटिलताएं पैदा करेगी।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 24 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Pakistan Terrorist Attack | खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाकर्मियों की जांच चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, दो जवानों की मौत

Himachal Weather: भारी बारिश से 125 सड़कें बंद, मंडी जिले में सबसे अधिक असर

Himachal के Sirmaur में दो बच्चों की कुंड में डूबने से मौत, तीन को बचाया गया