यूक्रेन के कई बड़े हिस्सों पर रूस का हमला, इमारतें ध्वस्त; मलबे के नीचे दबे लोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2022

कीव। रूस ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव के दौरे के बीच कीव समेत यूक्रेन के एक बड़े हिस्से पर बमबारी की। बचाव कर्मियों ने कहा कि कीव पर हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए। उन्होंने कहा कि दो इमारतें ध्वस्त होने के बाद कुछ लोग मलबे के नीचे दबे हैं।

इसे भी पढ़ें: 55 देशों ने इंटरनेट के भविष्य को लेकर घोषणा की शुरुआत की, अमेरिका ने कहा-भारत के लिए दरवाजे खुले

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की संयुक्त प्रेस वार्ता के एक घंटे बाद ही यह हमला किया गया। एक प्रवक्ता ने बताया कि गुतारेस और उनका दल सुरक्षित है। इस बीच देशभर से धमाके की खबरें प्राप्त हुईं। पोलिन, चेर्निहिव और फास्तिव में भी बमबारी हुई। दक्षिणी यूक्रेन में ओडेसा के महापौर ने कहा कि वायु रक्षा प्रणाली ने रॉकेट के हमलों को नाकाम कर दिया।

प्रमुख खबरें

अमेरिकी Senate ने Data Center और ऊर्जा परियोजनाओं की मंजूरी तेज करने वाला बिल आगे बढ़ाया

10 November 2025: Red Fort Metro Station के पास धीमी कार में विस्फोट, 15 की मौत और 20 घायल

Sonia Gandhi ने आत्मकथा में किया खुलासा, 2004 में क्यों छोड़ा था Prime Minister पद

Bollywood अभिनेता Ashutosh Rana का 59वां जन्मदिन, राजनीति छोड़ अभिनय में बनाई पहचान