Russia लाया अपने बेड़े से ऐसा हथियार निकाल के, ट्रंप भी अब उसके दोस्तों पर टैरिफ लगाएंगे संभाल के

By अभिनय आकाश | Sep 15, 2025

नाटो और पश्चिमी देशों के साथ चल रहे तनाव के बीच रूस ने पश्चिमी देशों को अपनी ताकत दिखाई। जापान युद्धाभ्यास में रूस ने एक बार फिर से अपना सैन्य प्रदर्शन किया। इस युद्धाभ्यास में रूस के एमआईजी 31 फाइटर जेट ने हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस होकर टैरेंट सागर के न्यूट्रल वाटर में चार घंटे की लंबी उड़ान भरी। रूस ने ये शक्तिप्रदर्शन ऐसे समय में किया जब रूस और यूक्रेन के बीच की जंग तीव्र हो चुकी है और पोलैंड को लेकर नाटो देशों से तनाव बढ़ा है। रूस ने अपने एमआईजी 31 जेट्स को किंजल मिसाइलों से लैस किया है और किंजल का मतलब रूसी भाषा में खंजर होता है। ये एयरलॉन्च हाइपरसोनिक बैलेस्टिक मिसाइल है जो पारंपरिक और न्यूक्लियर दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है। 

इसे भी पढ़ें: ये सब हमसे खरीदो, अमेरिका ने रख दी नई शर्त, सुनकर और भड़क जाएगा भारत

Su-34 से जमीनी ठिकानों पर बमबारी का अभ्यास 

रूसी रक्षा मंत्रालय ने उत्तरी बेड़े के एडमिरल गोलोव्को फ्रिगेट द्वारा बेरेंट्स सागर में एक लक्ष्य पर जिरकोन हाइपरसोनिक मिसाइल दागे जाने का फुटेज जारी किया। फुटेज में दिखाया गया कि फ्रिगेट में मिसाइल को लंबवत प्रक्षेपित किया गया और फिर यह एक कोण पर क्षितिज की ओर बढ़ी। साथ ही Su-34 के चालक दल ने जमीनी ठिकानों पर बमबारी का अभ्यास किया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2019 में कहा था कि जिरकोन मिसाइल ध्वनि की गति से 9 गुना तेज उड़ सकती है और समुद्र व जमीन पर 600 मील से अधिक की दूरी पर लक्ष्यों को भेद सकती है। यह मिसाइल जिसे रूस में 3एम22 एसएस-एन-33 के नाम से जाना जाता है, की मारक क्षमता 400 से 1000 किलोमीटर है।

यूक्रेन ने रूस की तेल रिफाइनरी पर किया ड्रोन 

ने शनिवार रात रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक लेनिनग्राद क्षेत्र में स्थित किरिशी पर भीषण ड्रोन हमला किया। वहीं, पोलैंड के बाद नाटो के देश रोमानिया ने भी रूसी ड्रोन को अपने एयरस्पेस में देखने का दावा किया।

प्रमुख खबरें

Indian Ambassador Vinay Mohan Kwatra ने अमेरिकी सीनेटर Angela Alsobrooks से ऊर्जा सुरक्षा पर की बात

Trigrahi Yog: कर्क राशि में गुरु मंगल और चंद्रमा की युति से बना Trigrahi Yog चार राशियों के लिए शुभ

Maharajganj में 16 वर्षीय लड़की के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी पकड़े गए

Harsh Sanghvi ने Surat में जनसंपर्क कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश