Russia ने यूक्रेन में लगातार तीसरी रात हवाई हमले किये, ओडेसा क्षेत्र को निशाना बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2023

कीव। रूस ने बृहस्पतिवार को लगातार तीसरी रात यूक्रेन के दक्षिणी शहरों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किये। युद्धकालीन समझौते की समाप्ति पर विवाद के बाद दक्षिण बंदरगाह शहर ओडेसा एक बार फिर रूस के निशाने पर है। कुछ दिन पहले ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को प्रमुख काला सागर बंदरगाह से अनाज भेजने की अनुमति दी थी। हालांकि, बाद में पुतिन ने कहा कि मॉस्को ‘काला सागर अनाज पहल’ में अपनी सहभागिता रोकेगा। इस पहल से दुनिया तक खाद्यान्न का निर्यात बढ़ा और कई ऐसे देशों तक अनाज पहुंचा जो भुखमरी का सामना कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने मिसाइल परीक्षण के लिए उत्तर कोरिया की निंदा की

यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि ओडेसा में हुए हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हुई तथा काला सागर के करीब एक शहर मायकोलाइव में एक बच्चा सहित कम से कम 19 लोग घायल हुए। हाल ही में रूस और क्रीमिया प्रायद्वीप को जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण पुल पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। रूसी अधिकारियों ने इस हमले के लिए यूक्रेनी ड्रोन नौकाओं को जिम्मेदार ठहराया था। बाद में रूस ने हमले का बदला लेने के इरादे से यूक्रेन के महत्वपूर्ण अनाज निर्यात बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। यूक्रेन के अनाज निर्यात बुनियादी ढांचे पर हमलों की वजह से भुखमरी का सामना कर रहे देशों में खाद्य पदार्थों की कीमत बढ़ गई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि समझौते के समाप्त होने से लोगों को ज्यादा परेशानी होगी। इससे संभावित रूप से लाखों लोग प्रभावित होंगे।

प्रमुख खबरें

झांसी में TTE से मारपीट और HHT मशीन तोड़ने पर तीन यात्री अरेस्ट

Yemen में दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को बचाया गया, वतन वापसी शुरू

Emmanuel Macron और Anthony Albanese समेत वैश्विक नेताओं ने दी Diwali की बधाई, शांति की कामना की

Israel के राष्ट्रपति ने Gadi Eisenkot को 67 सांसदों के समर्थन के बाद सौंपी सरकार बनाने की कमान