Trump call Putin: रूस ने किसी भी फोन कॉल की बात से किया इनकार, ट्रंप-पुतिन की बातचीत का सच क्या है?

By अभिनय आकाश | Nov 11, 2024

रूस ने अमेरिकी मीडिया की उन रिपोर्टों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते अपनी चुनावी जीत के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की थी। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मॉस्को में एक दैनिक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कोई बातचीत नहीं हुई। यह पूरी तरह से झूठ है, यह पूरी तरह से काल्पनिक है। वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि हाल में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने 70 से ज्यादा विश्व नेताओं से बात की है। इनमें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: करीब आने वाली हैं 2 महाशक्तियां? पुतिन ने ट्रंप को बताया बहादुर इंसान, अमेरिका की नई हुकूमत संग कैसे होंगे रिश्तें इस पर दिल खोलकर की बात

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने संवाददाताओं से कहा कि ये पूरी तरह से झूठ है। यह पूरी तरह से काल्पनिक है, यह सिर्फ गलत जानकारी है। दोनों नेताओं के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। यह पूछे जाने पर कि क्या पुतिन की ट्रंप के साथ संपर्क की कोई योजना है, पेस्कोव ने कहा कि अभी तक कोई ठोस योजना नहीं है। इससे पहले, मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि ट्रम्प ने पुतिन को यूक्रेन में युद्ध न बढ़ाने की सलाह दी और उन्हें यूरोप में वाशिंगटन की बड़ी सैन्य उपस्थिति की याद दिलाई। 

प्रमुख खबरें

CPIM ने सीएम वी. डी. सतीशन के विशेष विमान और मंत्रियों की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन