Russia ने एस्टोनिया के राजनयिक को निष्कासित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2023

रूस ने एस्टोनिया से अपने राजनयिक को निकाले जाने के बाद एस्टोनिया के राजनयिक को निष्कासित किया है। एस्टोनिया के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दरअसल इस महीनेएस्टोनिया ने रूस के एक राजनयिक को निष्कासित किया था, जिसपर विरोध प्रकट करते हुए रूस ने अपने यहां एस्टोनिया के दूतावास प्रभारी जोकि यूरोपियन यूनियन देशों के मिशन के प्रमुख हैं, को तलब किया था।

रूस ने घोषणा की थी कि एक एस्टोनियाई राजनयिक को मॉस्को से जाना होगा। रूसी मंत्रालय ने चेतावनी दी कि रूस “एस्टोनियाई अधिकारियों द्वारा की जारही “रूस विरोधी उत्तेजक कार्रवाई” के जवाब में अन्य कदम उठाएगा। एस्टोनिया के विदेश मंत्रालय ने इस आरोप को “हास्यास्पद” बताते हुए खारिज कर दिया। एस्टोनियाई विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसके राजनयिक को रूस छोड़ने के लिए पांच अप्रैल तक का समय दिया गया है।

मंत्रालय ने साथ ही यह भी कहा कि मास्को में एस्टोनियाई दूतावास “कामकाज जारी रखेगा और कर्मचारी अपना काम करते रहेंगे।” उल्लेखनीय है कि 24 मार्च को एस्टोनिया ने कहा था कि एक रूसी राजनयिक की गतिविधियों से अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हुआ है। एस्टोनिया ने रूसी राजनयिक को देश छोड़ने के लिए पांच दिन का समय दिया था।

प्रमुख खबरें

New Year Eve Celebration 2026: घर बैठे नए साल 2026 का करें शानदार आगाज़, ये तरीके बना देंगे हर पल यादगार

साल 2025 में भारत ने चुनौतियों के बीच नए इतिहास रचे

सामने बैठे थे नेतन्याहू, अचानक ट्रंप करने लगे भारत की शिकायत, फिर...

Food Delivery Workers Strike | नए साल पर डिलीवरी ठप! Zomato- Swiggy के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे, 10 मिनट की डिलीवरी बंद की मांग