Russia fines Wikipedia: यूक्रेन युद्ध के बारे में 'फर्जी सूचना' पर रूस ने विकिपीडिया के मालिक पर लगाया जुर्माना

By अभिनय आकाश | Apr 13, 2023

मॉस्को की एक अदालत ने गुरुवार को विकिमीडिया फाउंडेशन, ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया विकिपीडिया के मालिक, को 2 मिलियन रूबल ($ 24,525) का जुर्माना लगाया। इंटरफैक्स ने बताया कि अदालत ने यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के बारे में फर्जी जानकारी देने को लेकर ये कार्रवाई हुई है। विकिमीडिया फ़ाउंडेशन पर कई तरह के जुर्माने लगाए गए हैं क्योंकि मास्को सूचना के स्वतंत्र स्रोतों पर नकेल कसने के लिए अभियान चला रहा है। विकिमीडिया ने पहले कहा था कि जानकारी जिसके बारे में रूसी अधिकारियों ने शिकायत की है वह अच्छी तरह से स्रोत और विकिपीडिया मानकों के अनुरूप थी।

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद लातिन अमेरिका से सूरजमुखी तेल का आयात बढ़ा: Jaishankar

इससे पहले फरवरी के महीने में पाकिस्तान ने वीकिपीडिया वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया था। वीकिपीडिया के द्वारा आपत्तिजनक या ईशनिंदा से संबंधित साम्रगी को हटाने से इनकार करने के बाद वेबसाइट को ब्लॉक किया गया था। पाकिस्तान टेलीकॉम अथॉरिटी ने वीकिपीडिया को चेतावनी दी थी कि अगर वेबसाइट पर उपलब्ध ईशनिंदा से संबंधित साम्रगी नहीं हटाई जाती तो उसे  ब्लॉक कर दिया जाएगा। पाकिस्तानी सरकार के मुताबिक, विकिपीडिया में कई आपत्तिजनक सामग्री हैं। इस तरह के आरोप लगाकर पाकिस्तान सरकार ने "विकिपीडिया" को ब्लॉक कर दिया। 

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम