By अभिनय आकाश | Aug 21, 2025
भारत में बैठकर रूस के एक सीनियर डिप्लोमैट रोमन बबुश्किन ने हिंदी में एक ऐसा बयान दिया जो पूरे भारत को खुश कर देगा। वैसे आपको बता दें कि रोमन बबुश्किन ने हिंदी में बयान देने के बाद एक बयान अंग्रेजी में भी दिया। इस अंग्रेजी वाले बयान ने पूरे अमेरिका में तहलका मचा दिया। अमेरिका को विश्वास भी नहीं हो रहा कि रूस का कोई डिप्लोमैट भारत में बैठकर ऐसा बयान क्यों और कैसे दे सकता है। दरअसल, भारत और रूस को मिल रही अमेरिकी धमकियों के बीच रोमन बबुश्किन ने भारत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करने के लिए रोमन बबुश्किन ने वहां बैठे पत्रकारों से हिंदी में कहा कि मैं शुरुआत कर रहा हूं, मैं श्री गणेश कर रहा हूं। वैसे भी गणेश चतुर्थी चल रही है और आप सभी का स्वागत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देवियों और सज्जनों आपका हार्दिक स्वागत है।
बाबुश्किन ने यह भी आश्वासन दिया कि भारत ज़रूर कुछ सही कर रहा है जिसकी पश्चिम आलोचना कर रहा है। यह टिप्पणी भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ के बीच आई है। उन्होंने कहा कि अगर पश्चिम आपकी आलोचना करता है, तो इसका मतलब है कि आप सब कुछ सही कर रहे हैं... हमें उम्मीद नहीं है कि ऐसा होगा (भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा)। उन्होंने आगे कहा कि हम भारत के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से वाकिफ हैं। यही वह सच्ची रणनीतिक साझेदारी है जिसका हम आनंद ले रहे हैं। चाहे कुछ भी हो जाए, चुनौतियों के दौरान भी, हम किसी भी समस्या को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं...हाल ही में राष्ट्रपति पुतिन द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी को यूक्रेन में हालिया घटनाक्रमों के बारे में जानकारी देने और साझा करने के लिए किए गए फ़ोन कॉल का मतलब है कि भारत रूस के लिए बहुत मायने रखता है। हम आपसी संतुष्टि के लिए कोई भी समाधान निकालने में सक्षम हैं। हमारी साझेदारी का गहरा होना हमें साथ मिलकर आगे बढ़ने में मदद करेगा