कोई कमी नहीं आने देंगे...अमेरिका के साथ डील होते ही रूस का भारत पर तगड़ा ऐलान!

By अभिनय आकाश | May 25, 2026

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जैसे ही भारत में एंट्री ली तो चीन से लेकर ईरान और कई यूरोपीय देशों में हलचल शुरू हो गई है। जहां ईरान ने तंज कसते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री की भारत यात्रा पर प्रतिक्रिया दी है। तो वहीं अब भारत के सबसे पुराने और भरोसेमंद दोस्त रूस ने ऐसा धमाका किया है जिसने अमेरिका को भी चौंका दिया है। दरअसल रूस और भारत की दोस्ती कितनी मजबूत है। दुनिया यह कई मौकों पर देख चुकी है। इसका हालिया उदाहरण ऊर्जा संकट भी है। जिस वक्त पूरी दुनिया में तेल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। उस वक्त रूस मुश्किल की इस घड़ी में भारत के साथ चट्टान की तरह खड़ा दिखाई दे रहा है। यही नहीं बल्कि कुछ महीने पहले अमेरिका और भारत के बीच हुई डील के बावजूद भी रूस ने दिल खोलकर यह कह दिया था कि भारत अपने हिसाब से अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है। जिसने साफ कर दिया था कि भारत को जहां से फायदा होगा रूस हमेशा उसके साथ खड़ा रहेगा। कुछ दिन पहले ही रूस के विदेश मंत्री ने ऐलान करते हुए कहा था कि रूस भारत को तेल, गैस और कोयले की आपूर्ति में कोई कमी नहीं आने देगा। 

इसे भी पढ़ें: मोदी के भारत लौटते ही अचानक कौन मिलने आया? बड़ा खेल शुरू!

भारत दौरे पर आए अमेरिका के विदेश मंत्री की भारत के साथ किन-किन मुद्दों पर चर्चा हुई। दरअसल जहां पहले ही दिन पीएम मोदी और अमेरिका के विदेश मंत्री के बीच सुरक्षा, मिडिल ईस्ट संकट, व्यापार, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी और इंडोपेसिफिक क्षेत्र में सहयोग जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। तो वहीं भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता से भी कई बातें निकल कर सामने आई हैं। बातचीत के दौरान जयशंकर ने भारत के वैध यात्रियों को अमेरिकी वीजा मिलने में आ रही चुनौतियों को भी उठाया। इसके जवाब में रूबियों ने कहा कि सबसे पहले मैं अमेरिकी अर्थव्यवस्था में भारतीयों के योगदान को स्वीकार करता हूं। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार