UN में रूस की दो टूक, ईरान पर हथियार प्रतिबंध बढ़ाने के अमेरिका की कोशिशों का करेंगे विरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2020

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली नेबेंजिया ने मंगलवार को कहा कि मॉस्को ईरान पर हथियार प्रतिबंध को बढ़ाने और इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को फिर से लागू करने की अमेरिका की किसी भी कोशिश का विरोध करेगा। एक वीडियो संवाददाता सम्मेलन में की गई नेबेंजिया की इस टिप्पणी से स्पष्ट हो गया है कि ट्रंप प्रशासन को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान पर और पाबंदियां लागू करने की किसी भी कवायद के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

सुरक्षा परिषद में रूस के पास वीटो करने का अधिकार है। अमेरिका ने अप्रैल में परिषद के कुछ सदस्यों को संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव का एक मसौदा दिया था जो ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के हथियार प्रतिबंध की अवधि अनिश्चितकाल तक के लिए बढ़ाने से जुड़ा है। ईरान पर प्रतिबंध की अवधि अक्टूबर में समाप्त हो रही है। रूस की ईरान को हथियारों की बिक्री फिर से शुरू करने की मंशा छिपी नहीं है। नेबेंजिया ने कहा, ‘‘इसकी अवधि अक्टूबर में समाप्त हो रही है और हमारे लिए यह स्पष्ट है। मुझे ईरान पर हथियार प्रतिबंध लगाने की कोई वजह नहीं दिखाई देती।

प्रमुख खबरें

प्रदूषण घटाने के लिए ईवी ही इकलौता समाधान नहीं, प्रौद्योगिकी-तटस्थ रुख जरूरीः टीवीएस चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन का बयान

GST Council: कर चोरी मामलों में सीधे गिरफ्तारी का अधिकार गंवा सकते हैं टैक्स अधिकारी

Mohsin Khan की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, दुल्हन Tammana संग रोमांटिक अंदाज में दिखे एक्टर

अनिश्चित दुनिया में मजबूत स्थिति में भारतऍ टाटा संस चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बोले- विकसित भारत 2047 के लिए ऊर्जा, विनिर्माण और मानव पूंजी अहम