यूक्रेन के नागरिकों को सुरक्षित गलियारा प्रदान कर रहा है रूस : पुतिन का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2022

मॉस्को|  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया कि उनकी सेना ने यूक्रेन में नागरिकों को सुरक्षित गलियारों की पेशकश की है ताकि वे युद्धग्रस्त इलाकों को छोड़कर जा सकें।

पुतिन ने अपने सुरक्षा परिषद के सदस्यों के साथ वीडिया कॉल में आरोप लगाया कि यूक्रेन के राष्ट्रवादी समूह नागरिकों को जाने से रोक रहे हैं। रूसी नेता ने कहा कि ये समूह नागरिकों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, रूसी सेना को उकसाने के लिए गोलीबारी कर रहे हैं।

पुतिन के दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। रूसी सेना ने कहा कि उसने केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है और रिहायशी इलाकों को निशाना नहीं बनाया।

हालांकि, यूक्रेन में कीव, खारकीव, चेर्नीहीव और अन्य शहरों के रिहायशी इलाकों में लोगों की बड़े पैमाने पर मौत और नुकसान के प्रचुर सबूत इसके विरोधाभासी हैं।

पुतिन ने अपना दावा दोहराया कि रूसी सेना ‘‘नये-नाजियों’’ से लड़ रही है। उन्होंने कहा कि कुछ यूक्रेन वासी भी ‘‘राष्ट्रवादी दुष्प्रचार द्वारा मूर्ख’’ बनाए गए।

उन्होंने रूसी सैनिकों को नायक बताते हुए उनकी तारीफ की और युद्ध में मारे गए और घायल हुए सैनिकों के परिवारों को अतिरिक्त भुगतान करने का आदेश दिया।

प्रमुख खबरें

Putin big attack on Pakistan: पुतिन की सीक्रेट चिट्ठी पर चौंका भारत, हिले कई देश

शाहनवाज हुसैन का आरोप, बांग्लादेश में हिंदू विरोधी सरकार, डर के साये में अल्पसंख्यक

अब दिल्ली से दहलेगा पाकिस्तान! 450- 800 KM क्षमता, ब्रह्मोस के नए वर्जन में क्या-क्या?

नए साल से पहले भारतीय पासपोर्ट हुआ कमजोर, अमेरिका को भी बड़ा झटका