युद्ध के दूसरे दिन यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार हुआ रूस, सामने रखी यह शर्त

By अनुराग गुप्ता | Feb 25, 2022

मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शनिवार को युद्ध का दूसरा दिन है। ऐसे में यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए रूस तैयार हो गया है। वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी देश रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की बात कर रहे हैं। जबकि कुछ देशों ने प्रतिबंध लगा भी दिए हैं। हालांकि रूस बातचीत के लिए तैयार हो गया है मगर यूक्रेन के सामने एक शर्त रखी है। 

जिनपिंग ने पुतिन से की बात

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बात की है। जिसके बाद एक बयान सामने आया। चीन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस को बातचीत का प्रस्ताव दिया था। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन संकट: फ्रांस का रूस को दो टूक जवाब, कहा- हमारे पास भी है परमाणु हथियार 

कीव के बाहरी इलाकों में रूस का हमला

यूक्रेन के शहरों और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले करने और तीन तरफ से सैनिकों और टैंकों को भेजने के बाद रूसी सैनिक राजधानी कीव के बाहरी इलाकों तक पहुंच गए हैं। इतना ही नहीं कीव में भी धमाकों की कई आवाजें सुनी गई हैं। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ऐसे हमलों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद की गुहार लगाई है।

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा