रूस ने कोविड-19 के टीके से जुड़े अध्ययन में प्रतिभागियों की संख्या कम की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2020

मॉस्को। रूस का स्वास्थ्य मंत्रालय देश में बनाए गए कोरोना वायरस के टीके से जुड़े अध्ययन के आकार को छोटा करने और उसके लिए स्वयंसेवकों का पंजीकरण बंद करने के लिए बुधवार को तैयार हो गया। टीका बनाने वालों ने करीब एक सप्ताह पहले कहा था कि रूस के ‘स्पूतनिक वी’ टीके को लेकर आखिरी चरण का अध्ययन जारी होने के बावजूद उसे देना शुरू करने के बाद से अध्ययन के लिए स्वयंसेवकों के पंजीकरण में कमी आई है। इसके बाद ही मंत्रालय यह निर्णय किया। टीका विकसित करने वालों ने स्वयंसेवकों को ‘डमी शॉट’ देने को लेकर भी चिंता जाहिर की थी। अध्ययन में अब प्रतिभागियों की संख्या घटाकर 40 हजार से 31 हजार कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली