By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2024
कीव। रूस की सेना ने सोमवार को तड़के यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमला किया, जिसमें देशभर के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। यह जानकारी यूक्रेन की वायुसेना ने दी। यह हमला मध्य रात्रि के आसपास शुरू हुआ और अभी भी जारी है। यह पिछले कुछ सप्ताह में सबसे बड़ा हमला प्रतीत होता है तथा इसका लक्ष्य देश का ऊर्जा बुनियादी ढांचा था।