रूस ने संयुक्त राष्ट्र में कोसोवो की विदेश मंत्री को बोलने से रोकने की कोशिश की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2021

संयुक्त राष्ट्र। रूस ने कोसोवो के प्रतिनिधि को अपने देश के झंडे के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बोलने से पहली बार रोकने की कोशिश करते हुए कहा कि परिषद के ज्यादातर सदस्य सर्बिया से इसकी आजादी को मान्यता नहीं देते। संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप राजदूत दिमित्रि पॉलिन्स्काई ने कोसोवो पर परिषद की बैठक की शुरुआत में मंगलवार को उसके झंडे पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया जिसके चलते यह डिजिटल बैठक 45 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। इस दौरान परिषद के 15 सदस्यों ने निजी तौर पर इस मुद्दे पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: बाइडन ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के नैंसी पेलोसी का आमंत्रण स्वीकारा

गर्वाला संयुक्त राष्ट्र की बैठक में बोलने वाले तीन वक्ताओं में से एक थीं और जब उन्होंने परिषद को संबोधित किया तो कोसोवो का छह सफेद सितारों के साथ नीले रंग का ध्वज उनके पीछे लगा हुआ था। गौरतलब है कि कोसोवो ने अलगाववादी जातीय अल्बानियाई विद्रोही और सर्बिया की सेना के बीच 1998-1999 के बर्बर युद्ध के एक दशक बाद 2008 में सर्बिया से आजादी की घोषणा की। गत सितंबर तक संयुक्त राष्ट्र के 193 देशों में से 98 ने कोसोवो को मान्यता दी। सर्बिया के साथ करीबी संबंध रखने वाले रूस और चीन उन देशों में शामिल हैं जिन्होंने इसकी आजादी को मान्यता नहीं दी।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी