Ukraine Russia War: इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन वार्ता समाप्त, सैन्य गतिविधियों में कटौती करेंगे पुतिन

By अंकित सिंह | Mar 29, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच 34 वें दिन भी युद्ध जारी है। रूस कि हम लोग के कारण यूक्रेन में तबाही के मंजर है। वर्तमान में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दोनों देशों के बीच यह युद्ध कैसे रुकेगा? हालांकि आज रूस और यूक्रेन के बीच इस्तांबुल में एक बैठक हुई। इस्तांबुल तुर्की की राजधानी है। दोनों देशों के प्रतिनिधि मंडल के बीच यह बातचीत का चौथा दौर था जो कि करीब 4 घंटे तक चला। जानकारी के मुताबिक रूसी वार्ताकार ने दावा किया है कि आज यूक्रेन के साथ उसके बातचीत बेहद ही सार्थक रही है। इसके अलावा रूस की सेना ने दावा किया है कि वार्ता में “विश्वास बढ़ाने के लिए” वह कीव, चेर्नीहीव के पास अभियान में “मौलिक रूप से कटौती” करेगी। दावा यह भी किया जा रहा है कि कीव वार्ताकारों ने यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी के लिए अंतरराष्ट्रीय समझौते का आह्वान किया है। दूसरी ओर खबर यह भी है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच बातचीत हो सकती है। हालांकि यह खबर अभी भी पुष्ट नहीं है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बार-बार रूस के साथ बातचीत का आह्वान कर रहे हैं। इससे पहले भी दोनों देशों के वार्ताकारों के बीच हुई अन्य दौर की बातचीत में भी इन मुद्दों पर जोर रहा था। हालांकि, वार्ता असफल रही थी। वार्ता से पहले, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि मॉस्को की मांग के अनुसार उनका देश अपनी तटस्थ स्थिति की घोषणा करने को तैयार है।

प्रमुख खबरें

India vs England T20 | करारी हार के बाद भड़के कप्तान Shreyas Iyer, कहा- यह प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं

Monsoon में काजल फैलने की टेंशन? ये 4 Makeup Tips देंगे आपको परफेक्ट Smudge-Proof लुक

ग्लोबल टेंशन का असर! US-Iran Dispute और कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार पस्त, सेंसेक्स 530 अंक से ज्यादा टूटा

FIFA World Cup 2026 | Lionel Messi Mega-Record | लियोनेल मेस्सी ने मिस्र के खिलाफ पेनल्टी चूकने के बाद दागा जादुई गोल