Russia-Ukraine War: रूस की गोलाबारी में 70 यूक्रेनी सैनिकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2022

कीव,  (एपी) रूसी तोपों द्वारा खारकीव और कीव के बीच सुमी प्रांत के ओखतिरका में एक सैन्य अड्डे पर किए गए हमले में 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो गई है। सुमी प्रांत के गवर्नर दमित्रो झिवित्स्की ने ‘टेलीग्राम’ पर यह जानकारी दी। उन्होंने जली हुई चार मंजिला इमारत और मलबे में लोगों की तलाश करते बचावकर्मियों की तस्वीरें पोस्ट कीं। बाद में उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि रविवार को युद्ध के दौरान कई रूसी सैनिक और कई स्थानीय नागरिकों की भी मौत हो गई। इस रिपोर्ट की तत्काल पुष्टि नहीं हो पाई है। न्यूयॉर्क तीन बड़े हॉलीवुड स्टूडियो ने ‘द बैटमैन’ समेत रूस के सभी थियेटर में अपनी फिल्मों की रिलीज रोक दी है। ‘वार्नर ब्रदर्स’, ‘द वॉल्ट डिजनी कंपनी’ और ‘सोनी पिक्चर्स’ ने सोमवार को कहा कि वे रूस में अपनी फिल्मों की रिलीज़ ‘‘रोक’’ रहे हैं। कैनबरा-- ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने मंगलवार को कहा कि उनका देश रूस का मुकाबला करने के लिए यूक्रेन को पांच करोड़ डॉलर की मिसाइल, हथियार और अन्य सैन्य उपकरण मुहैया कराएगा। मॉरिसन ने कहा, इन हथियारों में से अधिकतर घातक श्रेणी में आते हैं।

प्रमुख खबरें

US Senator Lindsey Graham का निधन, Donald Trump के थे करीबी

Protein Supplements से हो रही Gas-Bloating? एक्सपर्ट की इन 5 Smart Tips से पाएं तुरंत राहत

Strait of Hormuz में GFS Galaxy शिप पर अटैक, 10 भारतीय सुरक्षित, 1 लापता, MEA ने जारी किया बयान

Jaisalmer में 3 जंग लड़ने वाले 92 साल के War Veteran से धोखा, Land Mafia ने हड़पी जमीन