Russia: बगावत के बाद पहली बार निजी सेना के प्रमुख प्रिगोझिन का वीडियो सामने आया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2023

मॉस्को। रूस की निजी सेना वैग्नर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन का बुधवार को एक वीडियो सामने आया जिसमें वह अपने सैनिकों को यह कहता दिख रहा है कि अफ्रीका में तैनाती से पहले उन्हें बेलारूस में अपने सैन्य प्रशिक्षण के लिए कुछ समय बिताना होगा। पिछले महीने प्रिगोझिन के नेतृत्व में रूस की निजी सेना ने संक्षिप्त बगावत कर दी थी। प्रिगोझिन की वैग्नर निजी सेना कंपनी से संबंधित मैसेजिंग ऐप चैनलों ने कहा कि उन्होंने बेलारूस में एक क्षेत्र शिविर में सैनिकों को संबोधित किया और एक वीडियो जारी किया। शाम के समय तैयार किए गए इस वीडियो में दृश्य धुंधले कर दिए गए हैं। इसमें उसकी छाया नजर आती है और उसकी गंभीर आवाज को स्पष्ट तौर पर सुना जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Afghanistan News: बस अब बहुत हुआ...तालिबान के विरोध में उतरीं महिलाएं, खाना, काम और न्याय का लगाया नारा

उसने कहा कि वैग्नर सेना भविष्य में यूक्रेन लौट सकती है। प्रिगोझिन ने वीडियो में कहा, ‘‘हम विशेष सैन्य अभियान में तभी लौट सकते हैं जब हमें महसूस होगा कि जो हम करेंगे, वह हमारी शर्मिंदगी का कारण नहीं बनेगा।’’ उसने कहा, ‘‘हमें अभी इंतजार करने की जरूरत है।’’ प्रिगोझिन ने कहा, ‘‘इसलिए यह फैसला किया गया है कि हम अभी कुछ समय बेलारूस में बिताएंगे। इस दौरान हम बेलारूस की सेना को दुनिया की दूसरी सबसे ताकतवर सेना बनाएंगे। हम प्रशिक्षित करेंगे, अपने स्तर को बढ़ाएंगे और फिर अफ्रीका की नयी यात्रा पर जाएंगे।

प्रमुख खबरें

इजरायली मीडिया के दावों के बाद Mojtaba Khamenei का वीडियो आया सामने

Iran ने US के सामने रखीं सख्त शर्तें, बर्ताव बदलने तक बंद रहेगा Hormuz Strait

JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो 10 अगस्त को करेंगे विधानसभा घेराव

Gen-Z से कुछ सीखिए: Yashasvi Jaiswal संग Relationship की खबरों पर भड़कीं Mrunal Thakur, दिया करारा जवाब