Afghanistan News: बस अब बहुत हुआ...तालिबान के विरोध में उतरीं महिलाएं, खाना, काम और न्याय का लगाया नारा

Afghanistan News
Creative Common
अभिनय आकाश । Jul 20 2023 1:38PM

दर्जनों ब्यूटीशियन और मेकअप कलाकार बैन का विरोध करने के लिए काबुल में इकट्ठा हुआ। एक महिला ने कहा, 'हम यहां न्याय के लिए हैं। हम काम, भोजन और आजादी चाहते हैं।' इस उद्योग से कई महिलाएं जुड़ी हुई हैं।

तालिबान की तरफ से ब्यूटी सलून बंद करने के आदेश के बाद दर्जनों अफगान महिलाओं ने बैन का विरोध किया। सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारी महिलाओं पर पानी की बौछार की, 'स्टन गन' का इस्तेमाल किया और तालिबान करने के लिए एक महीने का समय दिया है और इसे गैर-कानूनी घोषित किया है। दर्जनों ब्यूटीशियन और मेकअप कलाकार बैन का विरोध करने के लिए काबुल में इकट्ठा हुआ। एक महिला ने कहा, 'हम यहां न्याय के लिए हैं। हम काम, भोजन और आजादी चाहते हैं।' इस उद्योग से कई महिलाएं जुड़ी हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: 1 महीने के अंदर सारे ब्यूटी सैलून करो बंद, महिलाओं के खिलाफ एक और तालिबानी फरमान

तालिबान ने नया फरमान जारी करते हुए अफगानिस्तान में ब्यूटी सैलून को बंद करने के लिए एक महीने का समय दिया है। मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद सिदिक आकिफ महाजर ने सीएनएन को पुष्टि करते हुए बताया कि सदाचार के प्रचार और बुराई की रोकथाम के लिए यह आदेश 24 जून को दिया गया था, जिसमें सभी सैलून 27 जुलाई तक बंद कर दिए जाएंगे।  मंत्रालय ने कहा कि काबुल समेत सभी प्रांतों के तालिबान प्रशासन से कहा गया है कि वे महिलाओं के ब्यूटी सलूनसे जुड़े लाइसेंस रद्द कर दें। सदाचार मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि लोगों को इस प्रतिबंध के बारे में सबसे पहले 2 जुलाई यानी रविवार को जानकारी दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: एक ही बंदा काफी है... किसी ने विरोध की हिम्मत नहीं दिखाई, भारत ने कई देशों को डुबो चुके BRI की हवा निकाली, अब अफगानिस्तान बनने वाला है नया शिकार

अफगानिस्तान से साल 2021 में अगस्त के महीने में संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों की शर्मनाक वापसी के बाद काबुल पर नियंत्रण करने के बाद से तालिबान ने मानवाधिकारों पर दशकों की प्रगति को पीछे छोड़ दिया है। तालिबान इससे पहले उनकी पढ़ाई और नौकरी के साथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट पार्क जाने पर भी बंदिशें लगा चुका है। ब्यूटी सलूनपर प्रतिबंध का यह आदेश तालिबान के सदाचार मंत्रालय ने जारी किया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़