अमेरिका यदि प्रतिबंधित मिसाइलें बनायेगा तो रूस भी ऐसा ही करेगा: पुतिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2018

मास्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को चेतावनी दी कि यदि अमेरिका प्रतिबंधित मिसाइलों को विकसित करता है तो रूस भी ऐसा ही करेगा। पुतिन ने कहा कि अमेरिका यदि एक महत्वपूर्ण हथियार संधि से बाहर निकलता है और उसके द्वारा प्रतिबंधित मिसाइलों को विकसित करना शुरू करता है तो रूस भी ऐसा ही करेगा। 

यह भी पढ़ें: अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन 2020 में लड़ सकते हैं राष्ट्रपति चुनाव

पुतिन ने टेलीविजन पर दिये अपने बयान में कहा,‘‘ऐसा लगता है कि हमारे अमेरिकी सहयोगियों का मानना है कि स्थिति इतनी बदल गई है कि अमेरिका के पास इस प्रकार के हथियार होने चाहिए।’’ उन्होंने कहा,‘‘हमारी प्रतिक्रिया क्या होगी? एक बहुत ही सरल: उस मामले में, हम वही करेंगे।’’

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन