Russia निर्यात के लिए जल्दी ही लगभग 25 भारतीय मछली पालन इकाइयों को मंजूरी देगा

By Renu Tiwari | Nov 18, 2025

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि रूस भारत में लगभग 25 मछली पालन इकाइयों को मंजूरी देने की तैयारी में है। इससे ये इकाइयां उस देश को आपूर्ति करने के योग्य हो जाएंगी। हाल ही में, यूरोपीय संघ (ईयू) ने निर्यात के लिए भारत से 102 अतिरिक्त समुद्री उत्पाद इकाइयों को मंजूरी दी है। गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘रूस लगभग 25 मत्स्य प्रतिष्ठानों को भी मंजूरी देने की तैयारी में है।’’

इसे भी पढ़ें: उभरते भारत की नई तस्वीर... पीएम मोदी के इस भाषण से इंप्रेस हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर

भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए वार्ता में प्रगति के बारे में पूछे जाने पर गोयल ने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले महीनों में हम यूरोपीय संघ के साथ एक समझौते पर पहुंच जाएंगे। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि कुछ अंतिम मुद्दों को सुलझा लिया जाए, जिन पर अभी बातचीत चल रही है।

प्रमुख खबरें

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में Jharkhand CID ने 3 अभ्यर्थियों को पकड़ा, कुल 19 गिरफ्तार

Saint Vincent and the Grenadines में हिंसक गोलीबारी, चार लोगों की मौत और चार अन्य घायल

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर

UN Tourism ने 1980 में शुरू किया था World Tourism Day, 27 सितंबर की तारीख है बेहद खास