रूस 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से हट जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2022

मॉस्को। रूस 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से बाहर हो जाएगा और अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

बोरिसोव को इस महीने की शुरुआत में सरकार नियंत्रित अंतरिक्ष निगम रोस्कोस्मोस का प्रमुख नियुक्त किया गया था।

उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक बैठक के दौरान कहा कि रूस परियोजना छोड़ने से पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में अन्य भागीदारों के लिए अपने दायित्वों को पूरा करेगा।

बोरिसोव ने कहा, 2024 के बाद स्टेशन छोड़ने का निर्णय किया गया है। मेरा मानना है कि तब तक हम रूसी अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण शुरू कर देंगे।

यह घोषणा यूक्रेन में क्रेमलिन की सैन्य कार्रवाई को लेकर रूस और पश्चिम के बीच बढ़े तनाव के बीच आई है।

मॉस्को और वाशिंगटन के बीच तनाव के बावजूद नासा और रोस्कोस्मोस ने इस महीने की शुरुआत में अंतरिक्ष यात्रियों के लिए रूसी रॉकेट की सवारी जारी रखने को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने छात्रों के बढ़ते Screen Time पर जताई चिंता, देश-दुनिया की बड़ी खबरें

एक सच्चा हिंदू कभी किसी दूसरे का..., सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अखिलेश यादव का बयान

Kris Srikkanth ने की भविष्यवाणी: Vaibhav Sooryavanshi करेगा World Cricket पर राज!

Tata Sons चेयरमैन पद की दौड़ में Narendran, Saurabh Agrawal और Ashish Chauhan के नाम