28 साल के रूसी मुक्केबाज मैक्सिम दादाशेव की मुकाबले के दौरान चोट लगने से मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2019

मास्को। रूसी मुक्केबाज मैक्सिम दादाशेव की मेरीलैंड में एक मुकाबले के दौरान सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल में मौत हो गयी। रूसी मुक्केबाजी महासंघ ने मंगलवार को यह घोषणा की। महासंघ ने बयान में कहा कि मैक्सिम दादाशेव की अमेरिका में मृत्यु हो गयी। वह सुबरियल मैतियास के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल हो गये थे। 

 

इस 28 वर्षीय मुक्केबाज का वाशिंगटन में आपात स्थिति में मस्तिष्क का आपरेशन किया गया। प्यूर्टोरिका के मैतियास के खिलाफ शुक्रवार को उनका मुकाबला 11वें दौर के बाद रोक दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें: नीरज, विकास कृष्ण ने ‘बच्चों’ की टिप्पणी के बाद विजेंदर को चुनौती दी

‘मैड मैक्स’ के नाम से मशहूर दादाशेव ड्रेसिंग रूम तक जाने की स्थिति में भी नहीं थे और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके मस्तिष्क में सूजन आ गयी थी जिसके लिये आपरेशन किया गया था। दादाशेव 2016 में पेशेवर मुक्केबाज बने थे। 

 

प्रमुख खबरें

Republic Day 2026 के मेहमान पर भारत का बड़ा ऐलान, 27 देशों संग होगी 100 बिलियन की डील

BJP का मिशन साउथ! 20 दिसंबर को नितिन नबीन का तमिलनाडु दौरा, 23 को जाएंगे पीयूष गोयल

Delhi blast case probe:दिल्ली ब्लास्ट केस में 9वीं गिरफ्तारी, आत्मघाती हमले की कसम खाने वाला सुसाइड बॉम्बर यासिर डार अरेस्ट

Bhima Koregaon: जमानत की पाबंदियों में ढील, बॉम्बे हाई कोर्ट ने गौतम नवलखा को दिल्ली लौटने की अनुमति दी,