By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2019
मॉस्को। रूस की एक अदालत ने प्रख्यात फिल्म और थिएटर निर्देशक किरिल सेरेब्रेनिकोव को घर में नजरबंदी से रिहा करने का सोमवार को आदेश दिया। स्थानीय समाचार एजेंसियों ने यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: अजय देवगन को हुआ बेटी की उम्र की लड़की से प्यार, प्रियंका को क्यों आया गुस्सा?
फिल्म निर्देशक पर गबन के आरोप में मुकदमा चल रहा है। मॉस्को शहर की अदालत के न्यायाधीश ने पिछले सप्ताह निचली अदालत के एक फैसले को पलट दिया जिसमें उनकी नजरबंदी तीन और महीने तक बढ़ाई गई। सेरेब्रेनिकोव अगस्त 2017 से हिरासत में हैं।