भारत का स्वतंत्र मिजाज ही इसकी खासियत, US को ये बात अब तक समझ नहीं आई, रूसी विदेश मंत्री ने कहा- दोस्ती की मजबूत नींव पर टिका है हमारा रिश्ता

By अभिनय आकाश | Sep 03, 2022

यूक्रेन जंग को लेकर अमेरिका और ब्रिटेन समेत पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई अपीलों के बावजूद भारत ने रूस के साथ अपनी दोस्ती निभाते हुए उस पर न तो कोई प्रतिबंध लगाए व तेल आयात को भी चालू रखा। इसके साथ ही भारत ने रूसी तेल खरीद पर जयशंकर की यूरोपीय देशों को दो टूक बताया कि अपने नागरिकों के लिए सबसे अच्छा सौदा पाना उनका नैतिक कर्तव्य है। अब रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने दशकों पुराने भारत-रूस संबंधों की प्रशंसा की है। 1 सितंबर को मॉस्को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लावरोव ने कहा कि भारत हमेशा हमारी (रूस) प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक रहा है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका और रूस जैसे सुपरपावर देशों में हो रही खींचतान, किसका करीबी दोस्त है हिन्दुस्तान

विदेश मंत्री लावरोव ने कहा कि भारत के साथ रूस का रिश्ता और मजबूती से विकसित हो रहा है। भारत की आजादी के संघर्ष के बाद से दोस्ती की मजबूत नींव पर टिका है। लावरोव ने कहा कि भारत हमेशा से हमारी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक रहा है। हमारे संबंधों को विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के रूप में जाना जाता है। लावरोव ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान का हवाला देते हुए कहा कि मेरे सहयोगी विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर सहित भारतीय नेताओं ने सार्वजनकि रूप से रूसी ऊर्जा खरदी पर प्रतिबंधों में उन्हें शामिल करने के किसी भी प्रयास को खारिज कर दिया है।  

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi