मॉस्को में चुनाव प्रदर्शन के दौरान रूसी पुलिस ने 1400 लोगों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2019

मॉस्को। मॉस्को में शनिवार को चुनाव संबंधी मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान रूसी पुलिस ने करीब 1400 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार शनिवार को हुए इस प्रदर्शन में करीब 3500 लोगों ने हिस्सा लिया था।

इसे भी पढ़ें: Huawei 5G सेवाओं के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई को रूस ने बताया "अनुचित"

अधिकारियों द्वारा विपक्ष के प्रमुख उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने के बाद शनिवार को यह प्रदर्शन किया गया। करीब एक सप्ताह पहले ही अधिकारियों पर यह फैसला वापस लेने का दबाव बनाने के लिए 22,000 लोग सड़कों पर उतरे थे। शनिवार को मौके पर मौजूद ‘एएफपी’ के पत्रकारों ने बताया कि पुलिस ने सिटी हॉल के बाहर एकत्रित होने की कोशिश कर रहे लोगों को रोकने के लिए लाठियां चलाईं।

प्रमुख खबरें

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा

इस सप्ताह तीन कंपनियां लाएंगी IPO, 6,400 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

दो साल में आवास ऋण बकाया 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा : RBI आंकड़े

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास