रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मारियुपोल शहर की यात्रा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2023

कीव। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल की यात्रा की। रूस की सरकारी समाचार एजेंसियों ने रविवार सुबह यह जानकारी दी। यह मारियुपोल की पुतिन की पहली यात्रा है, जिस पर मॉस्को ने सितंबर में गैरकानूनी तरीके से कब्जा कर लिया था।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh में सड़क हादसे में कम से कम 17व्यक्तियों की मौत, 30 घायल

मारियुपोल दुनियाभर में अवज्ञा का एक प्रतीक बन गया था, जहां यूक्रेनी सेना के कई जवान करीब तीन महीने तक इस्पात के संयंत्र में डटे रहे थे, लेकिन आखिरकार मॉस्को ने इस पर कब्जा कर लिया था। शनिवार को पुतिन यूक्रेन से क्रीमिया कब्जाने की नौवीं वर्षगांठ के मौके पर काला सागर के प्रायद्वीप पर भी गए, जो मारियुपोल के नजदीक स्थित है।

प्रमुख खबरें

नेपाल, मालदीव के नेताओं ने खालिदा जिया को सच्ची मित्र बताया, गहरा दुख जताया

Amit Shah के बयान का Assam CM ने किया समर्थन, बोले- घुसपैठियों के लिए दरवाजे खोल रहा बंगाल

मेकअप में चाहिए नयापन? ये 3 लिपस्टिक शेड्स हर भारतीय स्किन टोन पर देंगे परफेक्ट लुक

यूक्रेन का तीखा जवाब: पुतिन पर हमले का रूस का दावा झूठा, कोई सबूत नहीं!