रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के दो शहरों को घेर लिया है: पुतिन का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2025

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को दावा किया कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के दो प्रमुख पूर्वी शहरों में यूक्रेनी सेना को घेर लिया है और उनसे आत्मसमर्पण करने को कहा है, वहीं यूक्रेन के सैन्य अधिकारियों ने पुतिन के इस दावे का खंडन किया है।

रूसी राष्ट्रपति ने दावा किया कि पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के एक प्रमुख गढ़ पोक्रोवस्क और उत्तर-पूर्वी खार्किव क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण रेल जंक्शन कुपियांस्क में यूक्रेनी सैनिकों को घेर लिया गया है।

वहीं पुतिन के दावों से ठीक उलट यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने कहा कि कुपियांस्क को घेर लिए जाने के दावे मनगढ़ंत और काल्पनिक हैं। यूक्रेन की पूर्वी सेना के प्रवक्ता ह्रीहोरी शापोवाल ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा कि पोक्रोवस्क में हालात ‘‘कठिन लेकिन नियंत्रण में हैं।’’

पोक्रोवस्क की रक्षा कर रही यूक्रेनी सेना की ‘7वीं रैपिड रिएक्शन कोर’ ने कहा है कि रूस ने शहर को घेरने के लिए लगभग 11,000 सैनिकों को तैनात किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उसने स्वीकार किया कि कुछ रूसी सैन्य इकाइयां पोक्रोवस्क में घुसपैठ करने में कामयाब रही हैं।

पुतिन ने बुधवार को संकेत दिया कि रूस दोनों शहरों में मौजूद यूक्रेनी सैनिकों के आत्मसमर्पण के बदले कोई समझौता करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इन इलाकों का दौरा करने से पत्रकारों को ‘‘घेरे गए यूक्रेनी सैनिकों की स्थिति का पता चल सकेगा और यूक्रेन का राजनीतिक नेतृत्व अपने नागरिकों के भविष्य के बारे में उचित निर्णय ले सकेगा।’’

वाशिंगटन के एक थिंक टैंक ‘इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर’ ने मंगलवार देर रात कहा कि रूसी सेना पोक्रोवस्क क्षेत्र में आगे बढ़ गई है लेकिन पोक्रोवस्क शहर के भीतर किसी भी मोर्चे पर उनका नियंत्रण नहीं है। कुपियांस्क की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर, यूक्रेन के संयुक्त बल कार्यबल के प्रवक्ता विक्टर त्रेहुबोव ने कहा कि पुतिन का दावा जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाता।

प्रमुख खबरें

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा