अफ्रीकी चुनावी निकाय ने भारत निर्वाचन आयोग की प्रशंसा की, दुनिया के लिए बताया उदाहरण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2021

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के स्वतंत्र निर्वाचन आयोग (आईईसी) के अध्यक्ष ग्लेन मशानिनी ने भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के काम की सराहना की और पूरी दुनिया के लिए इसे एक उदाहरण बताया। मशानिनी ने मंगलवार को जोहानिसबर्ग में भारतीय महावाणिज्य दूत अंजू रंजन और प्रेटोरिया में उच्चायुक्त जयदीप सरकार के कार्यालयों में आयोजित सम्मेलन को संबोधित किया। रंजन ने कहा कि ‘स्टोरी ऑफ वर्ल्ड्स लार्जेस्ट डेमोक्रेसीज इलेक्शंस’ शीर्षक से इस कार्यक्रम का आयोजन 26 नवंबर को भारत के संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित करने की योजना थी, लेकिन पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण मुख्य वक्ता अनुपलब्ध थे, इसी वजह से कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: सऊदी अरब और UAE में आया कोरोना वेरिएंट ओमीक्रोन का पहला ममाला

भारत निर्वाचन आयोग के महासचिव उमेश सिन्हा ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत ने किसी भी मतदाता को पीछे नहीं छोड़ने के अपने लक्ष्य को सुनिश्चित करने के लिए चुनाव कैसे आयोजित किए। सिन्हा ने कहा कि कोविड​​​​-19 महामारी ने डाक मतपत्रों को शामिल करने की प्रक्रियाओं की पहली बार समीक्षा के लिए मजबूर किया। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने उदाहरण दिया कि कैसे चुनाव अधिकारियों ने एक दूरदराज के इलाके में, जंगल से गुजरते हुए और पहाड़ी इलाकों में चढ़ाई करके एक मतदाता तक पहुंचने के लिए चार दिनों की यात्रा की और वह हर मतदाता के अधिकार को सुनिश्चित करने के अपने आदर्श वाक्य पर खरा उतरा।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु के मंत्री निर्मल कुमार ने मीनाक्षी मंदिर कुंभाभिषेकम व्यवस्था का बचाव किया, टीटीवी दिनाकरन की आलोचना की

Devendra Fadnavis ने किया UWA Mumbai Campus का जिक्र, 3 छात्रों को मिलेगी 100% Scholarship

Love Horoscope For 18 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 18 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

राजस्थान में कुचेरा निकाय चुनाव से पहले Congress पार्षदों पर दबाव बनाने का आरोप, Dotasra ने साधा निशाना