S Jaishankar और Antony Blinken ने टोक्यो में बैठक के दौरान क्षेत्रीय, वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2024

टोक्यो। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं ने टोक्यो में क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के इतर मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में अपराध, अव्यवस्था व अशांति का कारण बनेंगी Kamala Harris, डेमोक्रेटिक पार्टी की नयी उम्मीदवार पर Donald Trump ने साधा निशाना

भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने नवंबर 2017 में ‘क्वाड’ की स्थापना की थी, ताकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को किसी भी प्रभाव से मुक्त रखने के लिए एक नयी रणनीति विकसित की जा सके। चीन, दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से पर अपना दावा करता है, जबकि फिलीपीन, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान भी इस समुद्री क्षेत्र पर दावे करते हैं।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: इमरान खान को लेकर पूरी दुनिया का क्रिकेट जगत एकजुट, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

DYFI कार्यकर्ताओं ने Palakkad DRM ऑफिस में घुसकर किया प्रदर्शन, विभाजन प्रस्ताव का विरोध

Meerut Police Encounter में दो शातिर गोकश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

Nagpur में Chlorine Gas का रिसाव होने से कई लोग अस्पताल में भर्ती, NDRF तैनात