By अभिनय आकाश | Feb 20, 2023
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के अरबपति कारोबारी जॉर्ज सोरोस की धज्जियां उड़ा कर रख दी। ऐसा जवाब दिया जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल है। दरअसल, 92 साल के कारोबारी सोरोस ने कहा था कि गौतम अडानी के कारोबारी साम्राज्य में जारी उठापटक सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पकड़ को कमजोर कर सकती है। साथ ही ये भी कहा था कि वो लोकतांत्रिक देश के नेता हैं लेकिन खुद लोकतांत्रिक नहीं हैं। इस बयान को लेकर बवाल मच गया न सिर्फ बीजेपी बल्कि विपक्षी नेताओं ने भी सोरोस के इस बयान की निंदा की। लेकिन इन सब के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जिस तरह से केवल पांच शब्दों में जॉर्ज सोरोस की बैंड बजा दी वो अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल है।