US को समझा लेंगे.. चाबहार पोर्ट से जुड़ी डील पर एस जयशंकर ने संभाला मोर्चा

By अभिनय आकाश | May 15, 2024

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि रणनीतिक चाबहार बंदरगाह को संचालित करने के लिए ईरान के साथ भारत के समझौते से पूरे क्षेत्र को फायदा होगा और लोगों को इसके बारे में संकीर्ण दृष्टिकोण नहीं रखना चाहिए। जयशंकर की टिप्पणी संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा ईरान के साथ व्यापारिक सौदे को लेकर प्रतिबंधों की धमकी के बाद आई है। कोलकाता में अपने पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बोलते हुए जयशंकर ने कहा यह लोगों को संवाद करने, समझाने का सवाल है कि यह वास्तव में सभी के लाभ के लिए है। मुझे नहीं लगता कि लोगों को इसके बारे में संकीर्ण दृष्टिकोण रखना चाहिए। मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका खुद अतीत में चाबहार बंदरगाह की प्रासंगिकता की सहारना कर चुका है। 

इसे भी पढ़ें: अतीत में विनिर्माण क्षेत्र की उपेक्षा ने समस्याएं पैदा कीं, मोदी सरकार दे रही बढ़ावा : S Jaishankar

ईरान में भारतीय दूतावास द्वारा एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला के अनुसार, भारत और ईरान के बीच अनुबंध पर इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड और ईरान के बंदरगाहों और समुद्री संगठन द्वारा बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की उपस्थिति में तेहरान में हस्ताक्षर किए गए। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं