मालदीव के बाद श्रीलंका पहुंचे एस जयशंकर, BIMSTEC से पहले आर्थिक राहत पैकेज पर हुई चर्चा

By अभिनय आकाश | Mar 28, 2022

मालदीव की अपनी ‘‘सार्थक’’ यात्रा समाप्त करने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर श्रीलंका के दौरे पर पहुंचे। वह चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच सरकार के हिंद महासागर नीति सिद्धांत 'सागर' (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) को बढ़ावा देने के लिहाजे से जयशंकर की इस यात्रा को अहम माना जा रहा है। एस जयशंकर ने श्रीलंका के वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे से मुलाकात की है। दोनों देशों के बीच द्वीपीय राष्ट्र की आर्थिक स्थिति तथा वर्तमान विदेशी विनिमय संकट के दौरान भारत द्वारा दी गई सहायता पर चर्चा हुई है। एस जयशंकर मालदीव की दो दिवसीय यात्रा के बाद मंत्री रविवार शाम कोलंबो पहुंचे हैं और वो 30 मार्च तक श्रीलंका में रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: चीन की नेपाल पर बुरी नजर! श्रीलंका दौरा रोक पीएम मोदी से मिलने भारत आ रहे देउबा

बता दें कि जयशंकर का दौरा ऐसे समय हो रहा है जब संकट से निपटने में श्रीलंका सरकार की नाकामी के विरुद्ध लोग खुलकर बोल रहे हैं। वर्तमान आर्थिक संकट से उबारने के लिए भारत ने हाल में श्रीलंका को आर्थिक राहत पैकेज दिया था। जयशंकर मुख्य रूप से बिम्सटेक सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आए हैं लेकिन अधिकारियों ने बताया कि वह श्रीलंका के नेताओं के साथ सभी महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता में भाग लेंगे। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver