S-400 की खरीदारी को लेकर भारत पर मंडरा रहा प्रतिबंध का खतरा, जयंशकर की US को दो टूक, बोले- प्रतिबंधों की परवाह नहीं...

By अनुराग गुप्ता | Apr 14, 2022

नयी दिल्ली। रूस पर भारत के रूख को लेकर अमेरिका समेत कई देश सवाल उठा रहे हैं। इसके साथ ही भारत पर रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम की खरीदारी को लेकर अमेरिकी प्रतिबंधों का खतरा मंडरा रहा है। इसके बावजूद भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वो किसी भी प्रतिबंध की परवाह किए बिना अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। साथ ही अमेरिका के काटसा कानून (CATSAA) पर भारत ने साफ कर दिया कि यह उनका कानून है और इस पर उन्हें ही फैसला करना है। 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अगर रूस से मिसाइल सिस्टम खरीदने पर अमेरिका काटसा कानून के तहत भारत पर प्रतिबंध लगाता है, तो वह लगा सकता है लेकिन भारत अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि काटसा एक अमेरिकी कानून है जो अमेरिका के विरोधियों के साथ लेन-देन पर प्रतिबंध लगाता है।

आपको बता दें कि भारत ने जब से रूस के साथ मिसाइल सिस्टम का सौदा किया था उस वक्त अमेरिका इस कानून के तहत भारत पर प्रतिबंध लगाने के संकेत दे रहा था।

इसे भी पढ़ें: टू प्लस टू संवाद के लिए मोदी-बाइडेन की बैठक बेहद मददगार साबित हुई: जयशंकर 

काटसा कानून के तहत अगर अमेरिका किसी देश पर कोई प्रतिबंध लगाता है तो उस देश के साथ बड़ा रक्षा सौदा करने वाले देश पर भी वो प्रतिबंध लागू हो जाता है। यूक्रेन के साथ रूस की तनातनी के बाद साल 2017 में अमेरिका ने रूस के खिलाफ काटसा कानून को लागू कर दिया था। इसके बाद भारत से पहले तुर्की ने रूस से एस-400 की डील को अंजाम दिया। तुर्की नाटो संगठन में अमेरिका का पार्टनर भी है। इसके बावजूद उस पर काटसा के तहत कार्रवाई की गई थी।

प्रमुख खबरें

Manipur के Kangpokpi में 6 ग्रामीणों की हिरासत पर हिंसक विरोध, बाद में हुए रिहा

Iran में युद्ध और दमन ने आम जनता का जीना दूभर किया, Nobel Laureate Narges Mohammadi का बयान

OpenAI और Google समेत दिग्गज टेक कंपनियों पर AI विकास की गति धीमी करने का मुकदमा

Caribbean Sea में संदिग्ध ड्रग बोट पर US Military का हमला, 4 लोगों की मौत