तमिलनाडु के पूर्व कप्तान शरत का राष्ट्रीय जूनियर चयनसमिति का अध्यक्ष बनना तय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

नयी दिल्ली। तमिलनाडु के पूर्व कप्तान और लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले श्रीधरन शरत का भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर राष्ट्रीय चयनसमिति का अध्यक्ष बनना तय है जिसे कि अगले साल होने वाले अंडर-19 विश्व कप के लिये टीम का चयन करना है। बीसीसीआई में जिन कुछ नामों पर सहमति बनी है उनमें पंजाब के पूर्व बल्लेबाजी आलराउंडर कृष्ण मोहन भी शामिल हैं जिन्होंने 1987 से 1995 के बीच 45 प्रथम श्रेणी मैच खेले। मोहन उत्तर क्षेत्र से उम्मीद्वार हैं। मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाजी आलराउंडर हरविंदर सिंह सोढ़ी मध्य क्षेत्र से मुख्य दावेदार हैं। उन्होंने 76 प्रथम श्रेणी मैचों में 2000 से अधिक रन बनाये और 174 विकेट लिये। वह बीसीसीआई के मैच रेफरी भी हैं। पूर्वी क्षेत्र से बंगाल के तेज गेंदबाज राणादेव बोस अपने पूर्व साथी शुभमय दास को चयनकर्ता बनने की दौड़ में पीछे छोड़ सकते हैं। बोस ने 91 प्रथम श्रेणी मैचों में 317 विकेट लिये हैं। आधिकारिक घोषणा उचित समय पर की जाएगी लेकिन बायें हाथ के बल्लेबाज शरत का आशीष कपूर की जगह अध्यक्ष बनना तय है। कपूर का कार्यकाल इस वर्ष समाप्त हो गया था।

प्रमुख खबरें

Calcutta High Court में TMC की रैली को मिली अनुमति के खिलाफ दायर याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई

उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan ने RSS के 100 साल के सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

MP Cabinet ने विकास कार्यों के लिए 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी

Saharanpur में सर्राफ से 5.11 लाख की ठगी मामले में जांच कर रहे SI Man Singh पर केस दर्ज