एस थसाना चानू ने सीनियर राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2019

विशाखापत्तनम। मणिपुर की एस थसाना चानू ने सीनियर राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में रविवार को यहां महिलाओं के 64 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। चानू ने कुल 212 किग्रा (स्नैच में 90 और क्लीन एवं जर्क में 122 किग्रा) भार उठाया। रेलवे की राखी हल्दर (204 किग्रा) ने रजत और हरियाणा की अंजू चौहान (202 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता। 

महिलाओं के 71 किग्रा में पंजाब की सरबजीत कौर ने 213 किग्रा भार उठाकर सोने का तमगा हासिल किया। मिजोरम की लालचेनहिमी (207 किग्रा) ने रजत और मणिपुर की के सरजूबाला (202 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किया। पुरूषों के 67 किग्रा में सेना के गुलाम नवी ने जबकि महिलाओं के 76 किग्रा में पंजाब की मनपीत कौर ने स्वर्ण पदक जीते। 

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!