मोदी सरकार पर सचिन पायलट का हमला, कहा- देश के माहौल से जनता नाखुश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2019

सीकर (राजस्थान)। महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि देश में जिस तरह का वातावरण बना है उससे जनता नाखुश है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में भाजपा सरकार ने पांच सूत्रों पर काम किया: नरेन्द्र मोदी

पायलट ने कहा, ‘‘हम लोग चाहते हैं कि किसान, नौजवान, छोटे कारोबार व अर्थव्यवस्था आगे बढ़े दुर्भाग्यवश केंद्र सरकार ऐसा कर नहीं रही है।’’ पायलट ने यह भी कहा कि मामले को सुलझाने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा में तुरंत मत विभाजन होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उसका निराकरण तभी होगा जब शक्ति प्रदर्शन व मत विभाजन तुरंत प्रभाव से सदन में हो। क्या कारण है कि बार बार विलंब हो रहा है यह समझ से परे है।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर