By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2022
उन्होंने कहा, ‘‘लगातार आठ साल में भाषण दिए गए, झांसे दिए गए, लुभावने सपने दिखाए गए लेकिन इन सात आठ साल में धरातल पर जो हुआ वह जगजाहिर है।’’ पायलट ने कहा, ‘‘मुझे ऐसा लगता है कि जब परिणाम आएंगे तो बदलाव होगा। कांग्रेस का प्रदर्शन काफी बेहतर रहेगा और वह कई राज्यों में सरकार बनाएगी। उत्तर प्रदेश के मामले में मैं कहना चाहता हूं कि वहां बदलाव होना निश्चित है और बदलाव की शुरुआत प्रियंका गांधी वाद्रा व कांग्रेस के जमीन पर खड़े होने से हुई है। हाथरस, उन्नाव, लखीमपुर खीरी जहां कहीं दलित, किसान, महिलाओं पर अत्याचार हुए तो उसका सबसे मुखर विरोध प्रियंका गांधी ने किया। इसका हमें कितना फायदा मिलेगा यह कल देखना होगा।’’