सचिन पायलट का दावा, उत्तराखंड और पंजाब में कांग्रेस पार्टी बनाएगी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2022

जयपुर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उत्तराखंड और पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी जबकि उत्तर प्रदेश में मतदाताओं के लिए कांग्रेस एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश का दौरा कर लौटे पायलट ने बृहस्पतिवार को टोंक में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘उत्तराखंड और पंजाब में हम सरकार बनाएंगे।

इसे भी पढ़ें: यदि कांग्रेस गोवा में भाजपा को सत्ता से नहीं हटा पाती है तो चिदंबरम को लेनी होगी जिम्मेदारी: तृणमूल

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में कांग्रेस तीन दशक से सत्ता में नहीं है लेकिन समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी की सरकारें लोग वहां देख चुके हैं उन सरकारों को लोग नकार चुके है। भाजपा को देख चुके है.. नकार चुके हैं.. हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि एक बेहतर विकल्प दे सकें।’’ उत्तर प्रदेश में भाजपा के लोगों के दूसरी पार्टी में जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा का अंतर्विरोध उत्तर प्रदेश में वह जगजाहिर है उत्तर प्रदेश में कांग्रेस मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है हमारी डबल इंजन की सरकार है लखनऊ और केंद्र में अगर सरकार इतनी मजबूत है और इतना उनके अंदर आत्मविश्वास है.. ऐसे में वर्तमान मंत्री और विधायक भाजपा छोड़कर भाग रहे हैं कुछ कारण तो होगा। आप समझ लीजिए कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की जमीन खिसक रही है प्रधानमंत्री को लगातार वहां रैलियां करनी पड़ रही है।

प्रमुख खबरें

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन