By अभिनय आकाश | Apr 21, 2022
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच करीब 1 घंटे तक बातचीत हुई है। ये मुलाकात सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर हुई है। दिल्ली में कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सचिन पायलट ने बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया है और इसके साथ ही अपनी भूमिका को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में दो साल पहले एआईसीसी की बनाई कमेटी ने कई कदम उठाए हैं, उसी दिशा में आगे काम करना है ताकि राज्य में 2023 में होने वाले चुनाव में हम फिर सरकार बना सकें। इसी संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष से बात हुई।