हाथरस मामले में बोले सचिन पायलट, तुरंत न्याय दिलाकर अपना कर्तव्य निभाए UP सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2020

जयपुर। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में कथित सामूहिक बलात्कार की घटना में त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को इस मामले मे तुरंत न्याय दिलाकर अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। पायलट ने ट्वीट किया,‘‘ उत्तरप्रदेश के हाथरस मे एक बेटी के साथ हुआ जघन्य अपराध शब्दों की आलोचना से परे है। बलात्कार जैसे जघन्य अपराध व अपराधियो की समाज मे कोई जगह नही है।’’ पायलट ने आगे लिखा है,‘‘ आज उस बेटी ने दम तोड़ दिया। दरअसल यह उम्मीदों का दम टूट रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार को इस मामले मे तुरंत न्याय दिलाकर अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान